फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहायक निदेशक स्थानीय निकाय रश्मि सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का दौरा किया। उन्होंने बरिया घाट, टांडा फाल स्थित गोआश्रय स्थल तथा डंगहर स्थित मलिन बस्ती का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरिया घाट की सफाई पर संतोष जताते हुए कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में स्नान करने महिला व पुरुष दोनों लोग आते हैं। सफाई के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। जहां कहीं आवश्यक हो तो नगरपालिका की तरह से वहां पर बैरिकेडिंग की जाय। अब बरसात का मौसम आने वाला है। सावन में कई ऐसे त्यौहार आते हैं जिसमें महिलाएं गंगा स्नान करती हैं। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। टांडा फॉल स्थित गोआश्रय स्थल में पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि एक पशु चिकित्सक प्रतिदिन इन पशुओं की देखभाल के लिए आते हैं। वे पशुओं का परीक्षण कर यदि आवश्यक हुआ तो उनका उपचार भी करते हैं। इस पर सहायक निदेशक ने कहा कि पशुओं के चारा और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। बरसात के पहले उनका टीकाकरण भी बहुत आवश्यक है। इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने डंगहर स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। वहां के लोगों से बातचीत किया। सफाई व अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जोनल प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सफाई नायक अश्विनी कुमार व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें