बच्चे को ब्लड देते आलोक मिश्रा
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष आलोक मिश्र को फोन पर चार दिन के बच्चे को रक्त की जरूरत होने की सूचना मिली। इसके बाद आलोक ने वाराणसी पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस महादान से चार दिन के बच्चे की जान बच गई। बच्चे को ओ निगेटिव ब्लड की जरूरत थी। वाराणसी के महमूरगंज स्थित एक हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज चल रहा है। आलोक के तत्काल इस दान से लोगों ने उनकी सराहना की।
बच्चे की जान बच जाने से सोनभद्र के रेनुकूट निवासी परिजन अजय कुमार विश्वास ने सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के कार्यकर्ता के प्रति आभार जताया। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष साधू तिवारी ने आलोक की इस उदारता की सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने मुश्किल हालातों में लोगों से रक्तदान करने की भी अपील की। कहा कि आपका रक्तदान दूसरों की जिंदगी बचा सकता है।