फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा वापसी के साथ दावेदारों को चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान रविवार को नाममात्र पर्चा वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न वितरण कर दिया गया। सिंबल के लिए ब्लाक मुख्यालय पर दोपहर बाद से ही भारी संख्या में दावेदारों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ के चलते अधिकांश ब्लाक मुख्यालयों पर मेले जैसा नजारा दिखा।
विज्ञापन

पटेहरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हर्दी मिश्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों को एक ही चुनाव निशान मिलने से उम्मीदवार हतप्रभर रहे। हर्दी मिश्र वार्ड नं 3 से 13 तक चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों को अलाव और आदमी चुनाव निशान आवंटित हुआ। वे इसे लेकर घर पहुंचे। चुनाव निशान देख दोनों उम्मीदवार मुख्यालय पहुंचकर गलत निशान देने का आरोप लगाते हए फिर से चुनाव निशान आवंटन करने की मांग करने लगे। इसी तरह पटेवर में भी एक ही वार्ड से दो प्रत्याशियों को एक ही चुनाव निशान मिला। एक ही वार्ड से दो प्रत्याशियों को चुनाव निशान मिला देख कर्मचारी भी सकते में आ गए। जमालपुर, स्थानीय विकास खंड में 99 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 646 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। रविवार को 139 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 507 प्रत्याशी मैदान में रह गए। 120 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 587 ने नामांकन किया था। तीन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। रविवार को 21 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कुल 563 प्रत्याशी मैदान में शेष रह गए। 1251 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1459 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमे 37 पर्चे निरस्त एवं 20 नाम वापसी और लगभग 200 ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। आरओ रविंद्र कुमार पाठक ने बताया कि दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद दो सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
राजगढ़, स्थानीय विकास खंड में ग्राम प्रधान सदस्य एवं बीटीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य को मिलाकर कुल 2309 पर्चे दाखिल किए गए थे। जिसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 53 पर्चे वापस लिए गए।रिटर्निंग ऑफिसर बीबी कृष्णा ने बताया कि पूरी काउंटिंग की जा रही है। रिपोर्ट देर रात मिल पाएगी। इस दौरान नामांकन पत्र वापस लिए जाने के चलते खुटहां में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद निर्विरोध हुआ। सीखड़, ग्राम प्रधान प्रत्याशी के 25, बीडीसी सदस्य 10, ग्राम पंचायत सदस्य पद के चार पर्चे वापस लिए गए। शेष सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन चुनाव अधिकारी डॉ घनश्याम गुप्ता ने किया। चुनार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर नरायनपुर ब्लाक अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को रविवार की देर शाम चुनाव चिह्न का आवंटन करने का कार्य चलता रहा। पर्चा वापसी के बारे में चुनाव अधिकारी भीड़ के चलते कुछ बताने में असमर्थ रहे। हलिया, विकास खंड के 79 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 876 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। रविवार को 116 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कुल 760 प्रत्याशी मैदान में हैं। 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 665 ने नामांकन किया था। एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। 13 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कुल 651 प्रत्याशी मैदान मे शेष रह गए। आरओ विनय कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान व बीडीसी के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। लालगंज, स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 48 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 18 लोगो ने अपना पर्चे वापस लिया। वार्ड संख्या 32 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र गिरि निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने। लालगंज विकास खंड में कुल ग्राम प्रधान पद के लिए 496 लोगो ने पर्चा जमा किया गया था। जिसमें स्थानीय स्तर पर मान मनौव्वल के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 48 लोगो ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 444 प्रत्याशी मैदान में है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 430 लोगो ने पर्चा भरा था। जिसमे 18 लोगो ने अपना नाम वापस ले लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 412 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे है। ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी अफजल खां ने बताया की नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें