फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल मेजर की मौत से गांव में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के कोलना गांव निवासी मेजर जितेंद्र प्रताप सिंह का विगत दिनों हुए कार दुर्घटना में इलाज के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल रविवार को मौत हो गई। खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक जितेंद्र प्रताप सिंह 2017 से पंजाब राज्य के फरीद कोट में मेजर के पद पर नियुक्त थे। उनकी पत्नी तन्वी प्रिया को प्रसव के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें देखने के लिए वह 13 अप्रैल को अपनी कार से भोपाल जा रहे थे। रास्ते में भोपाल से पूर्व ही उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके चलते वे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। यह जानकारी उनके चचेरे भाई सतेंद्र कुमार सिंह ने दी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें