एसडीएम सदर न्यायालय फौजदारी अहलमद कमरे में गिरा सामान। स्रोत- संवाद
- फोटो : Archive
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आधी रात धरने से हटाने के दौरान पहुंचे थे अधिवक्ता सतीश मिश्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में बैठक के बाद अधिवक्ता पहुंचे एसपी कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस प्रशासन की ओर से आधीरात को जबरन कांग्रेस का धरना समाप्त कराने के दौरान बृहस्पतिवार की रात पहुंचे सपा नेता व अधिवक्ता सतीश मिश्रा से दुर्व्यवहार मामले से नाराज वकीलों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर धरना दिए। एसडीएम कोर्ट में तोड़फोड़ की।
वकील नारेबाजी करते हुए सीओ सीटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मांग का ज्ञापन एएसपी ऑपरेशन को देकर एसडीएम सदर के कोर्ट में पहुंचे। वहां पर वकील हंगामा करते हुए फाइलों को फेंकने के साथ कमरे में तोड़-फोड़ की। बेंच को पलट दिया। हंगामें शीशे टूट गए , कंप्यूटर गिर गया। अहरौरा टोल प्लाजा को हटाने की मांग के लिए कांग्रेस का कलेक्ट्रट पर धरना चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और सीओ सिटी विवेक जावला फोर्स के साथ धरना समाप्त कराने पहुंचे। आंदोलन को जबरदस्ती हटाने का कांग्रेसियों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर अधिवक्ता सतीश मिश्रा कलेक्ट्रट पहुंचे। सतीश मिश्रा का आरोप है कि एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शराब पीने का झूठा आरोप लगाया, पर मेडिकल नहीं कराया। अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार की सुबह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में बैठक की। अधिवक्ता पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां पर सीओ सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, उन्हें निलंबित करने या उनके क्षेत्राधिकार में परिवर्तन की मांग की। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा को ज्ञापन देकर दो दिन में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता एसडीएम सदर के न्यायालय पहुंचे। वहां हंगामा किया। इस दौरान कोर्ट में फाइलें जमीन पर फेंक दी गईं। ब्र्रेंच को पलट दिया। शीशा टूट गया। कम्प्यूटर सहित अन्य समान गिर गए। फौजदारी अहलमद संजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता कमरे में आए और तोड़फोड़ कर सामान को पटक दिया।
वर्जन
न्यायालय में तोड़फोड़ की जानकारी मिली है। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर