फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनाव में धांधली के आरोप में कांग्रेस ने पीएम, गृहमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर पीएम, गृहमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार को हटाने व सभी मामलों की जांच की मांग
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के लिए पीएम, गृहमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पीएम, गृहमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। देश की तमाम संस्थाओं को बेचने, चोरी करने, नौजवानों के रोजगार चुराने और किसानों की खाद की चोरी का आरोप लगाया। कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपातपूर्ण रवैये से लोकतंत्र विरोधी वोट चोरी की साजिश और मतदाता सूची में खुलेआम धांधली के खिलाफ आज पूरा देश आक्रोशित है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि वोट चोरी के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा देश के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र की हत्या की है। इसके लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से हटाया जाए। सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। प्रदर्शन में शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, शशि भूषण दुबे पथिक, सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपेन शुक्ला, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, सुधाकर, राजधर दुबे, अर्चना चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें