राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया समर्थक डा अरंविंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर आरटीओ विंध्याचल मंडल चुन्नीलाल पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाया है। श्री श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच कर आरटीओ के खिलाफ कार्रवाई करेन की मांग की है।
आरोप लगाया है कि आरटीओं के संरक्षण में विभागीय अधिकारी पूरे मंडल में व्यापक भ्रष्टाचार कर रहे है। इसमें एक लिपिक तथा एक एआरटीओं द्वारा अपने नजदीकी रिश्तेदार समेत कुछ कर्मचारियों की मदद से इंट्री तथा राजस्व में व्यापक गोलमाल किया जा रहा है। इसकी शिकायत लगातार ट्रांसपोर्ट के कर्मियों द्वारा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया से की जा रही थी।
इस संबंध में आरटीओ चुन्नीलाल को शुक्रवार को संगमोहाल स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर बुलाकर विभिन्न बिन्दूओं पर मिल रही शिकायत के बारे में राज्यमंत्री श्री चौरसिया द्वारा पूछा गया। इस पर आरटीओं भड़क गए और सारे आरोप को खारिज करते हुए वहां से चले गए। डा अरविंद ने बताया कि कुछ देर बाद पता चला कि आरटीओ ने मेरे तथा राज्यमंत्री के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जो पूर्णत: निराधार व बनावटी है।