कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत- संवाद
- फोटो : चौपाल में जानकारी देते सचिव व अन्य।
मिर्जापुर। फर्जी एससी एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष पंडित अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।
देहात कोतवाली मिर्जापुर के ग्राम पथरा दसौंधी के गणेश शर्मा के खिलाफ जमीन विवाद में फर्जी एससी एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार पांडे ने कहा कि मिर्जापुर में पुलिस प्रशासन की ओर से मनमाने तरीके से ब्राह्मण समाज पर फर्जी एससी एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उच्च न्यायालय का आदेश है कि जमीन विवाद में एससी एसटी एक्ट की प्राथमिकी नहीं दर्ज की जाएगी। बावजूद भी पुलिस प्रशासन ब्राह्मण समाज का दमन करने के लिए फर्जी मुकदमा लिखा रहा है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के गणेश शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर शेषधर पांडे, जयप्रकाश पांडेय, धीरज तिवारी, गणेश शर्मा, सुशील दुबे, मुकेश पांडे, सुशील पांडे आदि रहे। संवाद