फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मायके में पत्नी ने नौ महीने की बेटी को मार डाला, पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया

विज्ञापन
बालिका के मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पड़री के रानी चौकिया के लोग । स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के चरनहा गांव में नौ महीने की सौम्या की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उसके पिता रोशन बिंद अंतिम संस्कार करने पहुंचे उसे ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसके बाद पिता ने पत्नी प्रीति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पड़री के रानी चौकिया गांव निवासी रोशन बिंद ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी कछवां थाना क्षेत्र के चरनहा गांव की रहनेवाली प्रीति से हुई थी। बताया कि वह पहले बिहार में काम करता था। अब नगर के कसरहट्टी में काम करता है। आरोप लगाते हुए रोशन बिंद ने बताया कि पत्नी प्रीति का किसी और से प्रेम प्रसंग है। वह कई बार घर से भाग चुकी है। रोशन ने आरोप लगाया कि पत्नी ने सोते समय उस पर धारदार हथियार से हमला किया था। समय नींद खुल गई तो वह बच गया। वह पहले भी उस पर ग्लास से भी हमला कर चुकी है। तीन महीने पहले बेटी सौम्या की पिटाई कर पैर तोड़ दी थी। उसका इलाज कराया गया। प्लास्टर कटने के बाद वह उसे लेकर मायके चली गई। वह दो महीने से मायके में रह रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह बरैनी घाट पर बेटी का अंतिम संस्कार करने पहुंचा तो मौके पर मौजूद ससुर तो झगड़ा करने लगे। पुलिस को बुलाकर अंतिम संस्कार रुकवाया। बेटी का शव देखा तो उस पर चोट के निशान थे। गले में खरोंच का निशान है। पत्नी प्रीति ने ही उसकी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन

वर्जन
ननिहाल में बालिका की मौत हुई है। गिरने से चोट लगने को कारण बताया जा रहा है। बालिका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जटाशंकर मिश्रा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें