फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसआई पर फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारण का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। ड्रमंडगंज के देवहट गांव निवासी द्वारिका प्रसाद केसरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का उप निरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा फर्जी तरीके से निस्तारण का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

वीडियो में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने 29 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर देह व्यापार की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उप निरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने फर्जी अंगूठा निशान लगाकर मनमाने तरीके से शिकायत का निस्तारण कर दिया। रात में उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल कमरे पर आए थे और धमकी दी कि शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे। आरोप लगाया कि पुलिस देह व्यापार का धंधा बंद कराने के बजाय शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर रही है। उप निरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत की जांच कर निस्तारण किया गया है। आरोप गलत हैं। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें