फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला प्रधान पर चढ़ावा गबन करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नरायनपुर ब्लाॅक के भरेहठा गांव के छह लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर गांव की महिला प्रधान पर मंदिर की दान पेटिका से धन का गबन करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

गांव के राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश सिंह, रमेश सिंह, अनूप कुमार सिंह, संजय आदि ने कहा कि भरेहठा गांव में स्थित धुई बाबा धाम की दान पेटिका में हर महीने 25-30 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ता है। जिसका गबन प्रधान द्वारा किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा प्रधान को प्रशासक बनाया गया था और कहा गया था कि दान पेटिका को ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्य व गांव के सम्मानित व्यक्तियों के सामने खोला जाएगा, लेकिन प्रधान द्वारा ऐसा नही किया जा रहा है और चढ़ावा का गबन किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की कि नई कमेटी का गठन कराकर धुई बाबा मंदिर की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। एसडीएम अनेग सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रधान मीनू देवी ने बताया कि राजनीतिक द्वेष के चलते प्रतिद्वंदी झूठी शिकायत और गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें