फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ गांव में बुधवार की रात आठ बजे एक 10 वर्षीय बालक के टिनशेड में लटके मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, परंतु अभी हत्या और आत्महत्या के बीच पुलिस उलझी हुई है। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मृतक की मां शिवकुमारी का आरोप है कि कुछ लोग बेटे सत्यम (10) की हत्या कर उसी के घर में शव को टिनशेड में कपड़े के फंदे से लटका दिया था। बालक की हत्या के मामले का पता चलने पर रात डेढ़ बजे सीओ लालगंज अमर बहादुर ने डॉग स्क्वाॅड टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया और बारीकी से जांच की। पुलिस हत्या या आत्महत्या के पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही मां के आरोपों के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी पुलिस कर रही है। मां शिवकुमारी का आरोप हैं कि उसके 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर उसी के नए घर के टिनशेड में कपड़े के फंदे से शव लटका दिया था। बताया कि घर के दरवाजे पर एक बल्ब जलता था। वह भी नहीं था। उसी घर के सामने मां आधे घंटे तक बैठी रही। बड़े बेटे से बल्ब मंगाया और होल्डर में लगाते ही घर के अंदर का नजारा देख सन्न रह गई थीं। लालगंज सीओ अमर बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हुई है या नहीं, यह जांच की जा रही है। मृतक के मां के आरोपों के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें