सीखड़। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने गुरुवार को विकास खंड सीखड़ के गांव में ग्रामीणों को मास्क व बुकलेट देकर लाकडाउन में गरीबों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया।
पूरनपट्टी गांव पहुंचे चुनार विधायक अनुराग सिंह ने ग्रामीणों का कुशल क्षेम पूछा। विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार की ओर से गरीबो के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। विधायक ने कहा कि सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का का कार्य करें। कहा कि प्रत्येक मंडल के एक गांव में मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्य करता को रहना है। कार्यक्रम 11 जून से 16 जून तक चलेगा। कार्य क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सीखड़ प्रमोद पांडेय, विजय नारायण सिंह, हौशीला सिंह, फुलगेन सिंह, नीरज पांडेय, मनोज तिवारी, आनंद शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रामतीरथ, मनोज कुमार सिंह, मिंटू सिंह, शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।