फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बर्न वार्ड के चारों एसी खराब एक पंखे के सहारे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं लेकिन मंडलीय अस्पताल में कोई तैयारी नहीं की गई है। यहां दो-दो कमरों में बने पुरुष और महिला बर्न वार्ड में लगे चारों एसी खराब हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए सिर्फ एक पंखा सहारा है। बर्न वार्ड ऐसी जगह है, जहां तेज धूप आती है। इसके बावजूद एसी की मरम्मत नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन

आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में आठ-आठ बेड के पुरुष और महिला वार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल के प्रथम तल पर पुरुष बर्न वार्ड और द्वितीय तल पर महिला बर्न वार्ड है। वार्ड के कमरों में तेज धूप आती है। दोनों वार्ड के चारों कमरों में एक-एक एसी लगाया गया है।
विज्ञापन

महिला वार्ड का एक कमरे में सामान रखकर उसे बंद कर दिया गया है। वहीं, दूसरे कमरे में लगा एसी खराब है। कमरे में सिर्फ एक पंखा है।
यही हालात पुरुष बर्न वार्ड के हैं। दोनों कमरों में लगे एसी काफी दिनों से खराब हैं। गर्मी बढ़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने एसी की मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें