फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मिले शवों को लेकर एलर्ट, एएसपी सिटी ने नाव से किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कई जिलों में गंगा में शव प्रवाहित करने के मामले में अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा नक विंध्याचल से लेकर नगर के पक्के घाट तक गंगा में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को जागरुक किया गया कि वे गंगा में शव न फेंके। अगर गंगा में शव दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच कई जिलों में गंगा में बहाए गए सैकड़ों शव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आशंका यही जताई जा रही है कि कोरोना से मौत के बाद लोग शव को गंगा में बहा दे रहे हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने गंगा किनारे वाले सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा दोपहर में विन्ध्याचल गंगा घाट पहुंचे। वहां से मोटरबोट पर सवार होकर नगर के पक्के घाट तक पहुंचे। इस दौरान 10 से 12 घाटों पर किनारे बैठे लोग और नाविकों को बताया कि कोई भी शव गंगा में प्रवाहित हो तो पुलिस को सूचना दी जाए। कहा कि कोई भी इंसान कोरोना या अन्य से मौत होने पर अंतिम संस्कार न कर पा रहे हो तो उसे गंगा में न फेंके बल्कि पुलिस को सूचना दें। पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। इस दौरान विंध्याचल कोतवाल शेषधर पाण्डेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्य इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें