फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने की तैयारी हुइ्र तेज, रातोंरात चमक गई अस्पताल व कलेक्ट्रेट की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए मंडलीय अस्पताल व कलेक्ट्रेट परिसर की सड़कों को रातोंरात पिच कर दिया गया। पूरी सड़क को दुरुस्त कर एकदम नया कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आगमन के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। नगर के पुलिस लाइन से लेकर अस्पताल व कलेक्ट्रेट परिसर तक की सड़क चमकने लगी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर, कोविड 19 अस्पताल आदि में दिन रात सफाई व रंग रोगन हो रहा है। पुलिस लाइन में हेलीपैड को दुरुस्त कराया जा रहा है। अधिकारियों ने भी मरीजों को साधने के लिए चिह्नित गांवों का भ्रमण शुरू कर दिया है। इस दौरान उन मरीजों को भी चिह्नित कर लिया गया है जिनसे मुख्यमंत्री की मुलाकात कराने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन संभावित है। इसके मद्देनजर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भ्रमण के दौरान मंडलीय अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल के निरीक्षण के साथ ही परिसर में स्थापित किए जा रहे आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। वे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जंग जीत चुके ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सकते हैं। इसके लिए सिटी ब्लाक के ग्राम पंचायत नुआव गांव को चिह्नित किया गया है। नुआव गांव में साफ-सफाई के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस लाइन में साफ-सफाई के साथ ही हेलीपैड को दुरुस्त किया जा रहा है। हालांकि अधिकारीगण अभी इस संबंध में कुछ कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें