फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में मिर्जापुर के आकाश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल ​विभाग
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल की ओर से भिस्पुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीको रोमन शैली के 82 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के आकाश ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 63 किलोग्राम भार वर्ग में अमरजीत और 67 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंंह ने बताया कि ग्रीको रोमन के 63 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के जाहिद ने स्वर्ण, प्रयागराज के कुलदीप ने रजत और मिर्जापुर के अमरजीत ने कांस्य पदक जीता। 67 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के विशाल प्रथम, अयोध्या के मित्रसेन द्वितीय और मिर्जापुर के कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। 82 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर के आकाश ने पहला स्थान हासिल किया। वाराणसी के विष्णु दूसरे और मुरादाबाद के सतीश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन शैली के आठ-आठ भार वर्गों में मुकाबले हुए। विजेता पहलवानों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन एथलीट और मिर्जापुर के सीओ सदर जटाशंकर मिश्र रहे। इस माैके पर कुश्ती संघ मिर्जापुर के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, आजमगढ़ के क्रीड़ा अधिकारी जेपी यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें