फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...

Mon, 30 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के महानवमी पर गिरधर के चौराहा स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


माता के जगराता का शुभारंभ मंच पर मां भगवती का विधिवत पूजन-अर्चन व भव्य आरती कर किया गया।

रात भर चले मां के जागरण में भक्ति संगीत के साथ ही एक से बढ़कर एक नयनाभिराम झांकियाें का प्रदर्शन भक्ताें पर अमिट छाप छोड़ा।

मां शीतला के वार्षिक श्रृंगार व पूजन के अवसर पर आयोजित भव्य देवी जागरण में रात भर भक्ति संगीत की बयार बहती रही।

माता के जगराता के दौरान इलाहाबाद से आए गायक संदीप द्विवेदी ने- राम जी की निकली सवारी, हे विंध्यवासिनी मां..प्रस्तुत कर भक्ताें को खूब झुमाया।

गायिका रोमा शर्मा ने- गंगा मईया में जब तक पानी रहे..सुनाकर मां की आराधना की। गायक सोनी तिवारी ने- मईया के चुनरी लाल लाल..प्रस्तुत कर मां का गुणगान किया।

गायक अजीत उपाध्याय ने- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..सुनाकर खूब झुमाया। देवी जागरण के बीच-बीच में भव्य झांकियाें को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन वर्मा ग्रुप के कलाकाराें ने श्रीकृष्ण संग सखाआें की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में व्यवस्थापक लक्ष्मण ऊमर व अध्यक्ष राकेश गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बल्लर पटेल, प्रतीक अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, नीरज अग्रवाल, मंहगू मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें