फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर के अजीत सिंह को गोला फेंक में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरुष/महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजन में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाला फेंक पुरुष वर्ग में कुंदन पासवान जौनपुर प्रथम, सोमपाल सिंह बलिया द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में कुलदीप यादव बलिया प्रथम, श्याम नारायन मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहे। पोलवाल्ट में कुलदीप यादव बलिया प्रथम, संजीव कुमार गाजीपुर द्वितीय स्थान पर रहे। दस किमी दौड़ में चंद्रहास मऊ प्रथम, अशोक कुमार यादव जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अजीत सिंह मिर्जापुर प्रथम, कृष्ण कुमार सिंह मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में हरिवंश सिंह भदोही प्रथम, विजय वीर सिंह मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहे। चार गुणे चार सौ मीटर रिले दौड़ में संजय यादव गाजीपुर प्रथम रहे।
महिला वर्ग में दस किमी दौड़ में अर्चना पटेल बलिया प्रथम, कोमल सिंह जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में नेहा बलिया प्रथम, उर्मिला गिरि आजमगढ़ द्वितीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में स्मृता देवी जौनपुर प्रथम, प्रियंका मौर्या भदोही द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में स्मृता देवी जौनपुर प्रथम, प्रतिभा जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें