फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में समानता व मानवता को स्थापित करना लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के कुशहा में बृहस्पतिवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। प्रमासपा सुप्रीमो प्रेमचंद बिंद ने कहा पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता व मानवता को स्थापित करना है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विशाल साहनी ने कहा गरीब तबके के लोग आवास, भोजन, वस्त्र, शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमला शंकर बिंद ने किया। उन्होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का आवाह्न किया। सम्मेलन को सियाराम बिंद, डॉ. स्वयंवर पाल, अर्जुन प्रसाद गौड़, बद्री निषाद, सुरेंद्र कुमार शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश बिंद, राजेंद्र प्रसाद, सूर्यप्रकाश, छेदीलाल, रमाकांत बिंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें