फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धर्मस्थलों के विकास में अहिल्याबाई का योगदान अद्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विकास खंडों में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से ब्लॉक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अहिल्या बाई होल्कर के योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्या बाई ने महिला समाज, सनातन और धर्मस्थलों के विकास के लिए अद्वितीय काम किया।
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। महिला वक्ता शिवकुमारी राय रहीं। छानबे ब्लॉक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे और महिला वक्ता विद्या सिंह रहीं। कोन ब्लॉक में मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र व महिला वक्ता बीना सिंह रहीं। जमालपुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व महिला वक्ता रानी सेठ रहीं।
पटेहरा में मुख्य अतिथि डीसीबी के चेयरमैन विजय कुमार वर्मा और संध्या सिंह रही। चुनार स्थित गांधी पार्क हाल में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, निर्मला पटेल, विजय बहादुर सिंह, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें