फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नक्सली गतिविधियों की जानकारी साझा करने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया (मिर्जापुर)। सिंचाई विभाग के सुखड़ा डाक बंगले में बुधवार को एएसपी नक्सल सोनभद्र की अध्यक्षता में तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। इसमें आपसी समन्वय और बेहतर बनाने पर सहमति जताई गई। साथ ही नक्सल गतिविधियों की जानकारी साझा करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने नक्सल गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। साथ सीमा क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की जानकारी काे आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एएसपी राजकुमार सिंह ने कहा कि नक्सली दिखाई तो नहीं दे रहे हैं, फिर भी उन पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कहीं नक्सली गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें