फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर योजना से बढ़ेगी बेरोजगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना का विरोध किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अग्निपथ योजना को देश के नौजवानों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रह्लाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, कंचन सिंह फौजी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। लालगंज: अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष बीडी सिंह ने कहा कि इस योजना से समुचित रूप से युवाओं को लाभ नहीं होगा बेरोजगारी बढ़ेगी। ब्लॉक अध्यक्ष बृजराज सिंह ने कहा कि युवाओं के हित में यह प्रक्रिया नहीं है। ज्ञापन सौंपते समय ओमप्रकाश सिंह, रामचंद्र मौर्य, यज्ञ नारायण पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें