फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेंदुए के हमले के बाद गांवों में मुनादी जंगल की ओर न जाने की चेतावनी

विज्ञापन
चुनार राजकीय महाविद्यालय में  भवानी प्रसाद शुक्ल को सम्मानित करती प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला
विज्ञापन
- वन विभाग ने सझिया और किरका बस्ती में ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

ड्रमंडगंज। गंगहर जंगल में तेंदुए के हमले में पशुपालक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने बबुरा रघुनाथ सिंह गांव की सझिया और किरका बस्ती में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

वन दरोगा कार्तिकेय कुमार मौर्य, अखिलेश दुबे और वनकर्मी रामसजीवन वर्मा ने ग्रामीणों को आगाह किया कि वे गंगहर समेत आसपास के जंगलों में अकेले न जाएं। मवेशियों को चराने के लिए भी जंगल की ओर न ले जाएं। तेंदुए के हमले में घायल केवला शंकर कोल उर्फ लड़ाका का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि रिहायशी बस्ती में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो पास न जाएं और न ही उसे भगाने की कोशिश करें। सूचना तत्काल वन विभाग को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि मना करने के बावजूद जंगल में जाने पर वन्यजीवों से जान-माल का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें