फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य काॅरिडोर बनने के बाद पांच गुना ज्यादा हुई कमाई : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिर्जापुर को सुंदर, सुविधाओं से सुसज्जित और व्यवस्थित विकास का मॉडल बनाने के लिए 8-10 साल में कई काम कराए गए। इसी का परिणाम है विंध्य काॅरिडोर बनने के बाद एक साल में विंध्यवासिनी मंदिर की आमदनी पांच गुना ज्यादा हुई है। सीएम बृहस्पतिवार को अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के आठ साल के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के उपलक्ष्य में आयोजित विकास उत्सव से जुड़ने का अवसर मिला। कहा कि 10 साल में मिर्जापुर जनपद का कायाकल्प हुआ है। बाण सागर परियोजना, मेडिकल कॉलेज, विंध्यवासिनी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के साथ विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। त्रिकोण परिक्रमा के विकास के लिए इस बार बजट में व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए सीएम ने कहा कि महाकुंभ के कारण विंध्यवासिनी धाम में भीड़ का जो दबाव पड़ा था, अगर समय से कॉरिडोर का काम पूरा नहीं होता तो कितनी मुश्किलें आतीं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के विकास का कार्यक्रम मॉडल के रूप में यहां के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। मेडिकल कॉलेज, जल जीवन मिशन के काम अंतिम चरण में चल रहे हैं। मिर्जापुर एक सुंदर सिटी के रूप में विकसित हो सके, इसके लिए अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने प्रस्ताव मांगा गया है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में एक सुंदरतम नगरी के रूप में मां विंध्यवासिनी का यह नगर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने विकास, सुरक्षा सुशासन का मॉडल पेश किया है। यह चाहे आधारभूत सुविधाओं का हो, योजनाओं से जोड़ने का हो, बिना भेदभाव प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का हो।

-
मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी को चढ़ाया सिंह आसन
विंध्याचल। बीएलजे मैदान में जनसभा को संबोधित करते के बाद मुख्यमंत्री योगी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसी दौरान सीएम ने दान में मिले सोने का पानी चढ़े चांदी का सिंह आसन मां को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण किया। सदर बाजार कोतवाली मार्ग गेट नंबर तीन पर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी। पशुपति नाथ भंडारी और धीरज मिश्रा ने दर्शन-पूजन में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें