फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अस्पताल पहुंचकर फोटो खिंचवाया और ग्रुप पर डाल कर चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। रविवार को राजगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतखरिया में दोपहर 12 बजे ही मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का समापन हो गया। इसके बाद जो मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, गेट पर ताला देख निराश लौट गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम मरीजों के इलाज कर सख्त निर्देश दिया गया है लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से यह मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतखरिया में डॉक्टर अस्पताल पहुंचें और जीपीएस के माध्यम से फोटो खींचकर ग्रुप में डाल दिया। इसके बाद 12 बजे ही अस्पताल बंद कर कर्मचारी समेत घर चले गए। इसके बाद जन आरोग्य मेले में इलाज कराने मरीज पहुंचे तो गेट पर ताला लटक रहा था। ऐसे में बिना इलाज कराए उनको लौटना पड़ा।
सिटी ब्लाक मुख्यालय से सटे लोहंदीकला नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर और कर्मचारी अपने-अपने केबिन में बैठे रहे लेकिन मरीज नदारद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैफाली सक्सेना ने बताया कि एक बजे तक कुल 40 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डा. हिमांशु शेखर चतुर्वेदी, एलटी राकेश तिवारी, दीपक दुबे, स्टाफ नर्स आरती मौर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढि़या में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय कुमार मौर्य की देखरेख में 43 मरीजों का उपचार किया गया। जिगना, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डाॅ. डीके मिश्र, नरोइया में डाॅ. समित कुमार, कुशहा में डाॅ. शिवम, विरौरा में डाॅ. महेंद्र चौधरी ने कुल 246 मरीजों का उपचार किया। डाक्टरों के मुताबिक बुखार, खांसी, हड्डियों में दर्द और पेट दर्द के मरीज ज्यादा थे।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छटहां में डाॅ. जुनैद ने 72 मरीजों का उपचार किया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला में 52 मरीजों का उपचार हुआ। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डाॅ. मनोज कुमार की देखरेख में 36 मरीजों को उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 67 मतवार में 46 और मुड़पेली में 37 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें