संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी रतन श्रीवास्तव (32) ने पत्नी से शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद शराब में जहर मिलाकर पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सीएचसी राजगढ़ में उसे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी रतन का पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी शराब पीने से मना करती थी। झगड़े के बाद रतन ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सकों के पूछने पर रतन श्रीवास्तव कभी सल्फास तो कभी चूहा मारने की दवा शराब के साथ पीने की बात कह रहा था। हालत में सुधार होता न देखकर चिकित्सकों ने सीएचसी राजगढ़ से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजित ने बताया कि युवक शराब पीने से अचेतावस्था में था। उसके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया।