फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास होने के बाद अब दाखिले की चिंता

Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कॉलेज में फेयरवेल पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अब यूपी बोर्ड और का भी परिणाम आ चुका है। सीबीएसई बोर्ड के परिणाम भी आने वाले हैं। रिजल्ट आने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों और अभिभावकों की जद्दोजहद शुरू हो जाएगी। जिले में उच्च शिक्षा के संस्थानों की कमी से होनहारों को इस बार भी बाहर जाना होगा।  जिले में इंटर में उर्त्तीण होने वाले छात्रों की तुलना में उच्च शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कोर्सों और सीटों की संख्या बेहद कम है। वहीं रोजगारपरक व तकनीकी उच्च शिक्षा के लिए एक बार फिर जनपद के युवाओं को महानगरों का रुख करना होगा। 
विज्ञापन


जिले में स्नातक बनने के लिए हजारों बच्चों को इस बार भी जद्दोजहद करना होगा। स्नातक के लिए केबी कॉलेज में बीए में 1120 तथा बीएससी में 360 सीटें, जीडी बिनानी कॉलेज में बीए में 753 तथा बीकॉम में लगभग 373 सीटों, केएम कॉलेज में बीए में 467 और विंध्यवासिनी कॉलेज में बीए में 560 और बीकॉम में 320, ज्ञानंदा महाविद्यालय में बीए में 420 और बीकॉम में 240 तथा घनश्याम बिनानी मैनेजमेंट एकेडमी में बीबीए में 60 सीटों पर प्रवेश होगा।

इसी प्रकार श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय कॉलेज में बीए में 425 और बीएससी में 60, लालता सिंह राजकीय महिला कालेज में बीए में 800, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय कॉलेज चुनार में बीए में 380 तथा बीएससी में 120 सीट तथा नरोत्तम सिंह पद्म सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए में 60 सीटों में प्रवेश होगा। कॉलेजों में बीए और बीएससी की सीटों में परिवर्तन संभव है। इस बार भी प्रवेश के लिए निजी कालेज ही मोर्चा संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें