फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंत्री अनिल राजभर का आजम खां पर हमला, बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मां मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। मंत्री अनिल राजभर शनिवार शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आजम खान पर आए रामपुर की कोर्ट के फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जैसी करनी वैसी भरनी को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि आजम खां शासन-प्रशासन को जूते की नोक पर रखने का काम करते थे और स्वयं को पूरे सिस्टम से ऊपर समझते थे।
अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं की भाषा और आचरण पर नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं दिखता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व इस पर कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें