मिर्जापुर। जिले से बुधवार को 12 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले से अब तक 493 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 57 रिपोर्ट प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां से अब तक 27 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों में बुधवार को 12 का सैंपल लिया गया। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले युवक का सैंपल लिया गया। सभी 13 का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। पूर्व में नगर के लोहंदी स्थित शेलटर होम के 15 गैर प्रांत से आए लोगों का सैंपल भेेजा गया था। बुधवार की शाम तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी पूर्व में वाराणसी बीएचयू भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी नहीं आई है। आईसोलेशन में भर्ती संक्रमित जमाती की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसका छठवां सैंपल भी मंगलवार को जांच के लिए भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार की शाम तक उसकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
.......................
आईसोलेशन में दो पाजिटिव - एक (जमाती), दूसरा भदोही निवासी
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)