फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ दिन के बाद फिर से तापमान 40 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज शनिवार को सख्त रहा। तेज धूप के कारण आठ दिन के बाद तापमान फिर से 40 डिग्री के पार चला गया। इससे उमस के साथ भीषण गर्मी फिर से लोगों को बेहाल करने लगी है। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 30 मई को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने से तापमान लुढ़क गया था।
सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप सताने लगी थी। 10 बजे के बाद तो घर से निकलना मुश्किल होने लगा था। दोपहर से शाम पांच बजे तक सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया अभी इसी तरह मौसम रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें