फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पिटाई मामले में चौकी प्रभारी का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। भाजपा नेता के भाई की पिटाई के मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष राहूल सिंह के भाई रजत का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया ाि। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर आई। भाजपा कार्यकर्ता रजत सिंह का आरोप था कि मामले में सुलह समझौता हो गया, पर चौकी प्रभारी ने विपक्षी से बात करने के बाद उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष और ऊर्जा राज्य मंत्री के कहने और लालगंज थानाध्यक्ष के माफी मांगने पर धरना समाप्त किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू सिंह ने दो दिन पूर्व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने संतनगर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण थाना अदलहाट पर किया। धौरहा चौकी प्रभारी उदय नरायण सिंह कुशवाहा को चौकी संत नगर प्रभारी बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें