फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले चुनार मुंसफी न्यायालय के वापसी को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों कचहरी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। एक घंटा बाद कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण किया। तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चुनार मुंसफी न्यायालय को लेकर अधिवक्ता कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक बंटवारे से मिर्जापुर के अधिवक्ताओं की कमर टूट चुकी है। दूसरा बंटवारा हुआ तो भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। बैठक में निवर्तमान एसडीएम चुनार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मांग की कि चुनार में विवादित भूमि पर न्यायालय का निर्माण कार्य रोक कर तत्कालीन एसडीएम पर कार्रवाई की जाए। निर्णय लिया कि 25 मार्च को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर गेट के पास आंशिक सड़क जाम कर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, बिहारी प्रसाद सिंह, बैैकुंठ नाथ त्रिपाठी, हीरालाल पांडेय, रतन कुमार मिश्रा आदि रहे। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रकाश नाथ त्रिपाठी व संचालन सचिव पंकज त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें