फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पथराव में अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालडिग्गी मोहल्ले में बुधवार की सुबह जलकल कार्यालय के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा पथराव किया जाने लगा। इस दौरान जलकल के सामने रहने वाले अधिवक्ता विनोद यादव के घर के अंदर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

लालडिग्गी जलकल के पास सुबह-शाम अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। रात के समय तो शराब पीने वाले का जमावड़ा लगता है। लालडिग्गी क्षेत्र के रासकुंज तिराहे के पास स्थित मंदिर के पीछे भी शाम से ही शराबियों का जमावड़ा लगता है। इस कारण आए दिन विवाद होता रहता है। बुधवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान एक मकान में खड़ी अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त हो गई। अधिवक्ता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले फरार हो गए। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में पथराव हुआ। इसमें अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त हुई है। तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें