फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षकों को दिलाएं प्रशिक्षण: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जिले के चयनित 426 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रशिक्षित कराने को कहा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर उन्होंने समग्र शिक्षा के अन्तर्गत 426 पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लास संचालन की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा से कहा कि वे अपने स्तर से जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराई जा चुकी है, उन विद्यालयों के अध्यापकों को स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए विकास भवन सभागार में अध्यापकों का बैच बनाकर प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करें। जिससे विद्यालयों में बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने में व्यवधान उत्पन्न न हो। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में श्रव्य दृश्य शिक्षा का समावेश होगा। जिससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरुकता भी बढ़ेगी। बताया गया कि जिले के 426 पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्वीकृत किए गए हैं। इसमें कार्यदाई संस्था द्वारा 368 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की पूरी व्यवस्था कराई जा चुकी है। लेकिन कार्यदाई संस्था ने अद्यतन स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण नहीं दिया है। बैठक में लेखाधिकारी अमित कुमार के साथ अधिकांश खंड शिक्षाधिकारी, डीसी व अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें