फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार न्यायालय के स्थानांतरण के प्रस्ताव के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बैठक कर इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने कहा कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चुनार को मुख्यालय लाए जाने और चुनार फौजदारी न्यायालय के स्थानांतरण के प्रस्ताव का अधिवक्ता विरोध करते हैं। इसके विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, उच्च न्यायिक अधिकारियों, आयुक्त विंध्याचल मंडल, जिलाधिकारी, न्यायालय एमएसीटी, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, स्थायी लोक अदालत और उपसंचालक चकबंदी को भेजने का निर्णय भी लिया गया। बार एसोसिएशन ने कहा कि चुनार न्यायालय से संबंधित प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं की एकजुटता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें