फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फर्राटा पंखा बनाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के रीवा गांव में शुक्रवार की शाम फर्राटा पंखा बनाते समय रविशंकर गुप्ता (30) करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन बिजली आपूर्ति बंद कराकर युवक को उपचार के लिए नरायनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जमालपुर के रीवा गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता का पुत्र रविशंकर गुप्ता शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर में फर्राटा पंखा बना रहा था। इसी दौरान वह बिजली की करंट की चपेट में आ गया। परिजन तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कर उसे इलाज के लिए नरायनपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविशंकर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सिम बेचने का काम करता था। उसकी दो बहनें हैं।
युवक की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रीति बेसुध हो गईं। रविशंकर से चार वर्षीय पुत्री रितिका और छह माह की पुत्री प्रवीता हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विद्युत उपकरण बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें