फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Mon, 13 Apr 2026 10:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी पुलिस बिंद उर्फ इंद्रासन को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश में लगी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह को सूचना मिली कि आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में छिपा हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची। तब वह वहां से भागने लगा। 

इसे भी पढ़ें; देवर ने की भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते हुए आरोपी चंद्र दीपा के पास पुल पार करके खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम को देख फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया, जिसमें हत्यारोपी इंद्रासन उर्फ पुलिस बिंद के दोनों पैर में गोली लगी। उसको मंडलीय अस्पताल लाया गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और खोखा मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें