चुनार। किला जोन चुनार के दुमदुमा स्थित जोन चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर रविवार को अपना दल एस की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव दिव्यांश पटेल उर्फ दीपू और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश पटेल उर्फ पप्पू ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में नप परिषद चुनार के मनोनीत सभासद व जोन सचिव डॉ. अभय वर्मा को सम्मानित किया। अध्यक्षता जोन अध्यक्ष आलोक पटेल ने की। इस मौके पर पवनेश पटेल, सत्यम पटेल, संदीप पटेल, अमित सिंह, विक्की वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।