लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सभागार में बैठक करने के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में तय किया गया कि 15 मई तक लालगंज में ग्राम न्यायालय शुरू नहीं किए जाने पर अधिवक्ता आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल शुक्ला ने कहा कि लालगंज में ग्राम न्यायालय शुरू नहीं होने से वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मड़िहान व चुनार में ग्राम न्यायालय का संचालन किया जा रहा हैं, जबकि आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र छानबे में ग्राम न्यायालय की शुरुआत नहीं हुई हैं। अधिवक्ता पन्नालाल पटेल ने कहा कि ग्राम न्यायालय का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। संचालन हृदय शंकर चतुर्वेदी ने किया। बैठक में चंद्रदत्त त्रिपाठी, हरिनंदन सिंह, चौधरी श्याम नारायण यादव, केदारनाथ शुक्ला, विपिन तिवारी, शिवम पांडे, कुबेर मौर्य, परमानंद सिंह, घनश्याम मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।