फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसानों को मनाने पहुंचे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थायी टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का धरना आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शाम किसानों को मनाने पहुंचे एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला तथा एसडीएम चंद्रभानु सिंह का प्रयास विफल रहा। किसानों का कहना था कि टोल प्लाजा हटाने के लिए जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि गलत सूचना देकर वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थायी टोल प्लाजा का अतिरिक्त निर्माण करा लिया गया है। उनका कहना था कि मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर दो टोल प्लाजा लगाकर वसूली करना उचित नहीं है। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, कंचन सिंह फौजी, राजेश सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एडीएम वित्त शिवप्रताप शुक्ल का कहना था कि किसान वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थायी टोल प्लाजा को हटवाने की मांग कर रहे हैं। उनसे वार्ता की गई है। जल्द ही कोई निष्कर्ष निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें