फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवक ने ससुराल में पकड़ा हाईटेंशन तार, झुलस कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में पत्नी की विदाई न होने पर एक युवक ने विद्युत पोल पर चढ़कर हाईटेंशन तार पकड़ लिया। करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस झुलसे युवक को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद स्थित मेंहदीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र अजय की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में मनीषा के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। रक्षाबंधन पर मनीषा मायके आई थी। आकाश दो दिन पूर्व पत्नी की विदाई कराने देवरी गांव स्थित ससुराल गया था। बताया गया कि पत्नी साथ में जाने को तैयार नहीं हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ वाद विवाद हो गया। आकाश हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। देखते ही देखते तार को पकड़ लिया। इसके चलते करंट की चपेट में आने से झुलस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह पोल से नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में युवक विद्युत पोल पर चढ़ गया था। करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें