फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जिले के नगर पालिकाओं व पंचायत में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

नगर में सीवर का कनेक्शन पूरा न करने, जलापूर्ति पूरे शहर में सही तरीके से न करने, सड़कों का पैचवर्क पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
बैठक में नगर पालिकाओं व पंचायत के अध्यक्ष ने अपनी नगर पालिकाओं व पंचायत की समस्याओं की जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि जो भी पाइप लाइनें हैं, योजनावार उन्हें शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को पूर्व की भांति मरम्मत भी करा दें।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व सीडी-दो को जिलाधिकारी ने एसआर के कार्य जो भी पूर्ण हो चुके हैं या शेष कार्य है, उसे पूरा कराएं। कहा कि जिले की बदहाल सड़कों की भी मरम्मत कराते हुए उन्हें दुरुस्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार कार्य न कर रहे हों उन्हें नोटिस जारी करें। यदि आवश्यकता हो तो ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 के द्वारा कराए जा रहे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष रुचि लेते हुए सुधार लाना सुनिश्चित करें। हीरो एजेंसी से नगर पालिका चुनार तक, मिर्जापुर विंध्याचल मार्ग, तहसील चौराहा से पानदरीबा की सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, नगर पालिका परिषद चुनार, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय, मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें