फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 57 किलो भार वर्ग में आदित्य विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कछवां स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती 57 किलो भार वर्ग में आदित्य कुमार यादव प्रथम, आशुतोष पाल द्वितीय, सूर्यकेश तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 61 किलो में अमन यादव प्रथम, अनुराग राय द्वितीय, श्लोक यादव तृतीय, 65 किलो में अभिषेक यादव प्रथम, आकाश यादव द्वितीय, जैनुल रकन तृतीय, 70 किलो में आकाश यादव प्रथम, मुलायम यादव द्वितीय, शिवम यादव तृतीय और 74 किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र प्रथम, मुलायम यादव द्वितीय तथा नीरज पाल तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 79 किलो भार वर्ग में गोलू यादव प्रथम, मुहम्मद दानिश द्वितीय, प्रशांत उपाध्याय तृतीय, 86 किलो में अमन प्रथम, गगन द्वितीय, प्रदीप यादव तृतीय, 92 किलो में शनि कुमार प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और अनुराग यादव तृतीय स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन कुश्ती 55 किलो भार वर्ग में अवधेश यादव प्रथम, प्रवीण द्वितीय, शिवचंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलो में आनंद बिंद प्रथम, जाहिद अली द्वितीय, हिमांशु पाल तृतीय, 63 किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम, विकास यादव द्वितीय, विजय यादव तृतीय, 67 किलो में रितेश पटेल प्रथम, अनुज द्वितीय, अमरजीत यादव तृतीय, 72 किलो में मनीष प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय, अभिनव तृतीय तथा 77 किलो में अभय त्रिपाठी प्रथम, सागर द्वितीय व अनुज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 82 किलो भार वर्ग में सौरभ प्रथम, अरविंद यादव द्वितीय, उदित तृतीय, 87 किलो में अभय यादव प्रथम, अश्वनी सिंह द्वितीय, बृजेश्वर त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि सीओ सदर अमर बहादुर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, अंजनी राय, रामबचन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील पांडेय, ज्ञानचंद यादव, विवेक मिश्रा, निधि पटेल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें