फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडगडानंद महाराज भक्तों का अनुरोध स्वीकार कर रवाना हुए फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में फरीदाबाद से आये भक्तों के अनुरोध को स्वामी अडगडानंद महाराज ठुकरा नहीं सके। रविवार की दोपहर वह वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से फरीदाबाद आश्रम के लिए अपने कुछ संतों के साथ एयर एंबुलेंस से रवाना हो गये। स्वास्थ्य लाभ को फरीदाबाद आश्रम जाने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी अड़गडानंद महराज कुछ दिन पूर्व कोरोना पाजिटिव हुए थे लेकिन वह कुछ समय में ही स्वस्थ होकर आश्रम वापस आ गये।स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज एकादशी के दिन योगेश्वर श्री कृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने के प्रवचन के बाद फरीदाबाद से आए भक्तों के भक्तिभाव को ठुकरा न सके और रविवार को दिन में 11 बजे वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। नारद महाराज ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वामी जी स्वास्थ्य लाभ के लिए फरीदाबाद रवाना हुए। इससे पूर्व महराज ने प्रात: आश्रम में उपस्थित संतों एवं महात्माओं को यह सन्देश दिया कि आत्मबल श्रीकृष्ण का प्रतिरूप है। यह आत्मबल कहीं से क्रय नहीं किया जा सकता है और न हीं किसी से उधार में मिल सकता है। यह केवल और केवल योगेश्वर श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में उतार कर प्राप्त किया जा सकता है। आत्मबल प्राप्त करने के लिए सत-मार्ग अपनाना होगा। यह व्यक्ति को हमेशा शीर्ष पर रखेगा। महराज के फरीदाबाद स्थित आश्रम में जाने की सहमति पर वहां से आये भक्त निहाल हो गए। महराज को वाराणसी तक छोड़ने आश्रम के संत लाले बाबा, सोहन बाबा सहित अन्य साधु संत गये थे। हवाई अड्डे से अडगडानंद महराज एयर एंबुलेंस से रवाना हुए जबकि उनके सेवा में लगे कुछ साधु संतों को वंदे भारत ट्रेन से जाने की चर्चा है। आश्रम के लाले महराज ने बताया कि स्वामी जी बेहतर स्वास्थ्य के लिए फरीदाबाद आश्रम गये हैं। कब वापसी होगी यह पूछे जाने पर कहा कि जब महराज की इच्छा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें