अपर आयुक्त डॉ, विश्राम यादव की पत्नी का सोमवार की रात को इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। अपर आयुक्त विश्राम यादव की पत्नी रमा यादव (45) की सोमवार की रात को 9 बजे के करीब तबीयत खराब हुआ।
विज्ञापन
परिजन उनको इमरजेंसी में लेकर आए। उनको सांस और बीपी की समस्या थी। ऑक्सीजन लगाकर उपचार किया जा रहा था। उपचार के घंटे भर बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपर आयुक्त डॉ. विश्राम विभागिय काम से लखनऊ में हैं। अपर आयुक्त की पत्नी की मौत की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मंडलीय अस्पताल पहुंचे। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर तरुण सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया था। उनका बीपी हाई था। ऑक्सीजन कम हो गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।