प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिलों में चल रहे मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। इस वीसी में प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारी शामिल हुए। मिर्जापुर से मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस इस वीसी में शामिल हुई।
अपर मुख्य सचिव ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि इस माह के लिए रोजगारों का क्या लक्ष्य है। अब तक की कार्य की क्या प्रगति रही। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई। सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले में मनरेगा की प्रगति की सिलसिलेवार जानकारी दी। साथ ही चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में बताया। वीसी में डीसी मनरेगा मो. नफीस व अन्य थे।