महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर आजीविका के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
फाउंडेशन की ओर से क्षमता विकास, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन पहलों में स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायतों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विकास कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाते हुए सतत और समावेशी विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इन प्रयासों से मिर्जापुर में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिखी जा रही है, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में और व्यापक स्तर पर देखने को मिलेगा।