फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जांच और सत्यापन में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण की बैठक हुई । जिसमें विशेषज्ञों ने बताया कि मौसमी रोग के नियंत्रण के लिए जागरूकता मिशन और चिकित्सकों की सलाह महत्वपूर्ण है। चेतावनी दी गई कि यदि स्थलीय जांच और सत्यापन में कोई कमी मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान कहा गया कि स्वच्छता पर ध्यान रख कर संचारी रोगों से बचा जा सकता है
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने दोनों विकासखंड लालगंज व हलिया के चिकित्सकों,खंड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारी, आंगनबाड़ी व कृषि विभाग के साथ बैठक की। कहा कि प्रत्येक गांव में घर- घर अभियान चलाकर संचारी रोग नियंत्रण के दायित्व को पूरा करने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इसमें स्थलीय जांच और सत्यापन में खामी पाई जाएगी तो कार्रवाई सुनिश्चित है। अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि इसमें खान-पान, साफ सफाई व शुद्ध पेयजल की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता संचारी रोग नियंत्रण का कारगर उपाय है। खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने संचारी रोग मिशन नियंत्रण में पूरा सहयोग खंड स्तर के कर्मचारियों की बैठक करके देने का आश्वासन दिया। बैठक में पशुधन प्रसार अधिकारी जगदंबा पटेल, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर अरुण लता सिंह, कृषि विभाग के संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें