जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा, विजयपुर, पियरीभीट आदि गांवों का मंगलवार को अधिकारियों ने रूट मार्च कर चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ ही कोरोना महामारी से लोगों को बचने की चेतावनी दी।
उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, थाना प्रभारी शेषधर पांडेय व चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा सहित पुलिस बल व पीएसी के जवानो ने पैदल गांवो में भ्रमण कर प्रत्याशियों को रात में प्रचार या जुलूस न निकालने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने लोगों से कोविड नियमों का भी पालन करने की हिदायत दी। कहा नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।